📖
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रीयता के उत्थान में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान
शुक्ला, शिवानी

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रीयता के उत्थान में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान

Science & Mathematics Published 2025 356.3 KB Verification Pending

Overview & Synopsis

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्हें ‘हिंदुत्व के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है, वे एक ऐसे हिंदू राष्ट्रवाद को प्रेरित करने के पक्ष में थे जो एक अखण्ड व एकीकृत भारत की संकल्पना पर आधारित था। उन्होंने अपनी हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा के अंतर्गत क्षेत्रीय,सांस्कृतिक या धार्मिक रूप से एकीकृत भारत के निर्माण पर बल दिया। जब 1 सितंबर,1939 को द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ हो गया तब अखिल भारतीय हिंदू महासभा की कार्यकारिणी समिति द्वारा 10 सितंबर,1939 को बम्बई में बैठक आयोजित की गई। उसी समय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो कि बंगाल हिंदू महासभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष थे, के द्वारा पूर्वी बंगाल का दौरा किया गया ताकि बंगाल हिंदू महासभा द्वारा हिंदू जनमत को एकीकृत कर हिंदू हितों की रक्षा की जा सके तथा सांप्रदायिक अत्याचार के विरुद्ध हिंदू राष्ट्रवाद को मजबूत किया जा सके। अतः यह शोध पत्र डॉ० मुखर्जी द्वारा पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रवाद के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालने का प्रयास करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व की छाप का प्रभाव व हिंदू महासभा में उनके राजनीतिक यात्रा के प्रारंभिक काल में हिंदू राष्ट्रवाद के लिए कार्यों के संदर्भ में है । प्रस्तुत शोध पत्र हिंदू महासभा व डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारत को संयुक्त करने तथा हिंदू भारतीयों के हितों व अधिकारों की रक्षा करने के प्रयासों का वर्णन करने का भी प्रयास करता है।

Advertisement
SPONSOR CONTENT
Indexed from repository: Zenodo (zenodo.org)
Loading document from verified source...
Keyboard Shortcuts: ← / → for pages • + / - for zoom • 0 to fit width Powered by Mozilla PDF.js v3.11

Document Information

Document Title द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रीयता के उत्थान में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान
Author / Organization शुक्ला, शिवानी
Subject & Discipline Scientific Research & Data
Categories Science & Mathematics
Publication Year 2025
License / Rights cc-by-4.0
Resource Verification Listed PDF (Verification Pending)
Original Host Website Zenodo (zenodo.org)
File Format application/pdf (Portable Document Format)
Reported File Size 356.3 KB (364,817 bytes)
Language EN
Catalog ID DOC-4964
Original Source Link Visit Source Page on zenodo.org »